- Hindi News
- डीजल के दाम घटे, रोडवेज का किराया भी घटाया जाए
डीजल के दाम घटे, रोडवेज का किराया भी घटाया जाए
वरिष्ठनागरिक संगठन की मासिक बैठक रविवार को स्थानीय किला रोड स्थित साध्वी मिश्री देवी वृद्ध आश्रम एवं डे-केयर सेंटर में प्रधान पीके चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीजल के रेट घटने के बावजूद रोडवेज बसों में किराया घटाने समेत विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सरकार प्रशासन से उनका जल्द से जल्द निवारण कर लोगों को राहत प्रदान करने का आग्रह किया गया। इस मौके पर उपस्थित बुजुर्गों ने कन्या भू्रण हत्या करने और करने देने की शपथ ली।
घटतेलिंगानुपात पर जताई चिंता
बैठकको संबोधित करते हुए प्रधान पीके चौधरी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के चलते प्रदेश में लड़का-लड़की लिंगानुपात देश भर में सबसे कम है। जो बड़े शर्म की बात है। इससे भी बड़े शर्म की बात यह है कि प्रदेश में जिला महेंद्रगढ़ में लिंगानुपात सबसे कम है। इसलिए वरिष्ठ नागरिक जिले में लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए कारगर कदम उठाएं। प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक सर्व प्रथम अपने परिवार में भ्रूण हत्या पर रोक लगाए तथा दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया
इसमौके पर उन्होंने उपस्थित बुजुर्गों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने अल्प कार्यकाल में 4-5 बार डीजल के रेटों में कटौती कर चुकी है, लेकिन रोडवेज विभाग निजी वाहन चालकों ने किराए में एक नया पैसा नहीं घटाया है। जो गलत है। उन्होंने कहा कि रोडवेज विभाग बस किराए में जल्द कटौती करे। प्रशासन महेंद्रगढ़ की तर्ज पर नारनौल में भी आटो चालकों की मनमानी पर रोक लगा कर जायज किराया निर्धारित कर लोगों को राहत प्रदान करे। नारनौल शहर की टूटी सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए। ब्रांदा-सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस को वाया नारनौल प्रतिदिनि चलाया जाएगा। इस अवसर पर हवासिंह लांबा, अजीत जैन, यादराम राव, रामसिंह सैनी, हरिराम बंसल, ब्रह्मदेव आर्य, बीएल सैनी, शिवहरिचंद्र, अग्रवाल, अमीलाल पंच, सुरेश कुमार, राजकुमार गुप्ता,गणपतराम सैनी, मालाराम सैनी, जयदयाल, देवीदयाल, नरेंद्र, सोहनलाल, बीके शर्मा, शिवलाल वर्मा हरद्वारीलाल समेत अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।