पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 267 बच्चों ने दी मोशन टैलेंट सर्च परीक्षा

267 बच्चों ने दी मोशन टैलेंट सर्च परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोशनटैलेंट सर्च परीक्षा-2015 के द्वितीय चरण की परीक्षा रविवार को सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल में आयोजित की गई। द्वितीय चरण की इस परीक्षा में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के कुल 267 बच्चों ने भाग लिया। द्वितीय चरण की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को अंतिम चरण की मार्च के तीसरे सप्ताह में आईआईटी-जेईई कोटा (राजस्थान) में होने वाली अंतिम चरण की परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा।

उत्तीर्णहोने वाले छात्रों को मिलेगी छात्रवृति

इसद्वितीय चरण की परीक्षा का आयोजन करवाने के लिए मोशन एज्यूकेशन प्रा.लि.कोटा से आए सहायक प्रबंधक उमेश कुमार आब्जर्वर रवि गुप्ता ने बताया कि मोशन टैलेंट सर्च परीक्षा-2015 के अंतिम चरण में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि मोशन टैलेंट सर्च परीक्षा के प्रथम चरण में 570 बच्चे उत्तीर्ण हुए थे। इन उत्तीर्ण बच्चों को द्वितीय चरण की परीक्षा में बैठक का मौका दिया गया था, लेकिन द्वितीय चरण की परीक्षा में 570 में से 267 बच्चों ने ही हिस्सा लिया। द्वितीय चरण की परीक्षा में आधे से भी कम बच्चों की उपस्थिति गहन चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परीक्षाओं में बच्चों की प्रतिभा का आंकलन होता है। इसलिए ऐसी प्रतियोगिताओं में बच्चों को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

नारनौल. सैनीसीनियर सेकेंडरी स्कूल में अायोजित प्रतिभा खोज परीक्षा देते विद्यार्थी।