- Hindi News
- पेंटिग प्रतियोगिता में ग्रीन ग्रुप का चिराग अव्वल
पेंटिग प्रतियोगिता में ग्रीन ग्रुप का चिराग अव्वल
जिलाबाल कल्याण परिषद द्वारा आज बाल भवन नारनौल में राष्ट्रीय पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमदत्त खुडिंया, जिला बाल कल्याण परिषद, नारनौल ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया तथा स्कूलों से आए अध्यापकों एवं अभिभावकों को बताया कि इन प्रतियोगिताओं का बच्चों के सर्वांगीण विकास में क्या महत्व है। बाल भवन, नारनौल में जिलास्तरीय नेशनल पेंटिग प्रतियोगिता-2014 को पांच ग्रुप में क्रमश: ग्रीन, व्हाइट, ब्ल्यू, येलो रेड ग्रुप में आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता मे जिला महेन्द्रगढ के सभी सरकारी प्राइवेट स्कूलों के 400 बच्चों ने भाग लिया। सोमदत्त खुडिंया ने बताया कि प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों की पेंटिंग को राज्यस्तर पर चयन हेतू भेजी जाएगी जो उत्तरोत्तर राष्ट्रीय स्तर पर भेजी जायेगी।
आयोजन स्थल पर राजेन्द्र सिंह कार्यक्रम अधिकारी बाल भवन नारनौल विभिन्न स्कूलों से आये शिक्षकगण बाल भवन स्टॉफ उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका रोहताश सिंह रंगा हर्ष शर्मा ड्रांइग टीचर बाल भवन नारनौल ने अदा की। प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में 5 से 8 वर्ष (ग्रीन ग्रुप) में प्रथम चिराग आरपीएस स्कूल महेन्द्रगढ, द्वितीय ईषु एमएलएस डीएवी स्कूल नारनौल, तृतीय प्रियांशु हैप्पी ऐवरग्रीन पब्लिक स्कूल नारनौल, सांत्वना निकिता आरपीएस स्कूल महेन्द्रगढ, सांत्वना जतिन हैप्पी ऐवरग्रीन स्कूल महेंद्रगढ़, 9 से 12 वर्ष (व्हाइट ग्रुप) में प्रथम दीक्षित हरियाणा पब्लिक स्कूल नारनौल, द्वितीय सोनू मान आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ तृतीय जसलीन कौर यूरेका पब्लिक स्कूल नारनौल, सांत्वना नेहा आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़, सांत्वना यशस्वी आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़, तृतीय ग्रुप 13 से 16 वर्ष (ब्ल्यू ग्रुप) में प्रथम योगेश बोकन आरपीएस स्कूल, महेंद्रगढ़, 2 द्वितीय अमनदीप आरपीएस स्कूल, महेंद्रगढ़ तृतीय मिनरल शर्मा यूरेका पब्लिक स्कूल नारनौल, सांत्वना जलज सीएल पब्लिक स्कूल नारनौल सांत्वना गौरव यदूवंशी षिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़, स्पेशल 5 से 10 वर्ष (यैलो ग्रुप में प्रथम शिफाली मित्तल यूरेका पब्लिक स्कूल महेंद्रगढ़, द्वितीय संदीप यादव सरस्वती स्कूल नारनौल, तृतीय मिताली शरबती पब्लिक स्कूल महेंद्रगढ़, सांत्वना प्रि