पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई दिशा केंद्र में सिंगल विंडो की समीक्षा

ई-दिशा केंद्र में सिंगल विंडो की समीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्तअतुल कुमार ने आज लघु सचिवालय में ई-दिशा केंद्र में राजनीतिक दलों के लिए बनाई गई सिंगल विंडो यानी एकल खिड़की का जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न प्रकार की पूर्व अनुमति लेने के लिए ई-दिशा केन्द्र में बनाई गई यह एकल खिड़की काउंटर नंबर 10 पर है तथा किसी प्रकार की जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 18001801212 है।

इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल कुमार ने सिंगल विंडो के तहत होने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी प्रत्याशी प्रचार के लिए अनुमति के लिए आवेदन करने के साथ-साथ सभी औपचारिकताएं पूरी करता है तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए। आवेदन संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की टेबल पर जाने के उपरांत संबंधित आरओ को भेजा जाएगा। ,

इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग को जांच के लिए भी समय-समय पर आवेदन भेजे जाएं जिससे पुलिस अपने स्तर पर जांच करा सके। उन्होंने कहा कि अगर आरओ फील्ड में है तो एआरओ भी कार्य कर सकते हैं जिसकी सूचना आरओ को देना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि अनुमति प्रदान करने की प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों को चार्ट भी उपलब्ध करवाएं जिससे अनुमति प्रदान करने की प्रक्रिया को सुचारु व्यवस्थित तरीके से निपटाया जा सके। इसके अतिरिक्त अगर किसी कर्मचारी को किसी प्रकार की समस्या है तो तुरंत अवगत करवाए जिससे समस्या का निदान कर कार्य का निर्बाध रूप से चलाया जा सके। उपायुक्त ने उपस्थित कर्मचारियों से भी सुझाव आमंत्रित किए।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त गरिमा मित्तल, उपमंडल अधिकारी नागरिक मनोज कुमार, जिला राजस्व अधिकारी सतीश यादव, जिला सूचना अधिकारी जिनेंद्र अग्रवाल के अतिरिक्त अन्य विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित थे।

आईजी ने लघु सचिवालय में ली अधिकारियों की मीिटंग।