- Hindi News
- प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के विजेता विशाल सम्मानित
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के विजेता विशाल सम्मानित
सैनीसभा की ओर से सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सुभाष नगर निवासी विशाल सैनी को सैनी सभा की ओर से प्रधान जयप्रकाश सैनी पूर्व प्रधान सूबेदार पुरूषोत्तम सैनी ने सम्मानित किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सूबेदार पुरुषोत्तम सैनी ने कहा कि विशाल सैनी ने राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल कर सैनी समाज का नाम रोशन किया है। पूर्व प्रधान राम सिंह सैनी ने कहा कि विशाल जैसे होनहार बच्चे बिरले ही होते हैं। जो जीवन में निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहते हैं। सैनी सभा के प्रधान जयप्रकाश सैनी ने कहा कि विशाल सैनी ने राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे प्रदेश में समाज का नाम रोशन किया है। ऐसे बच्चे समाज की धरोहर हैं, जो समाज को विकास की ओर अग्रणी करते हैं।
महासचिव नरेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि हमें विशाल पर गर्व है। वह भविष्य में हर क्षेत्र में उन्नति कर समाज का नाम रोशन करेगा। अन्य युवाओं को भी ऐसे होनहार बच्चों से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षा सलाहकार श्यामलाल, शिवचंद सैनी, हरिसिंह सैनी, चितरूराम, भीम सिंह, बुल्लाराम, हरिराम मिस्त्री, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, नरेश सैनी, जगदीश सैनी, बलबीर सिंह सैनी स्कूल के प्राचार्य नेतराम सैनी उपस्थित थे। मंच संचालन हुकम चंद सैनी ने किया।