- Hindi News
- सिंचाई विभाग विश्रामगृह में मनाया इंजीनियर्स डे
सिंचाई विभाग विश्रामगृह में मनाया इंजीनियर्स-डे
सिंचाई विभाग विश्रामगृह में मनाया इंजीनियर्स-डे
नारनौल|हरियाणा डिप्लोमाइंजीनियर्स एसोसिएशन, की जिला कार्यकारिणी ने मंगलवार को सिंचाई विभाग के विश्रामगृह में इंजीनियर्स डे मनाया। इस मौके पर इंजीनियरों की वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए सरकार की कड़ी आलोचना की। इस मौके पर जोनल सचिव देवेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि निवर्तमान सरकार ने इंजीनियरों की वेतन विसंगतियों को दूर करने बारे कोई कदम नहीं उठाया। इससे डिप्लोमा इंजीनियरों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी सरकार के गठन के बाद डिप्लोमा इंजीनियर इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा कर इसका समाधान करवाया जाएगा। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, जनस्वास्थ्य, पंचायती राज, शहरी निकाय विभाग मार्केटिंग बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता मौजूद थे।