पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना

मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल|हरियाणा नगरपालिकाकर्मचारी संघ, शाखा नारनौल ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार दोपहर नप कार्यालय के मुख्य गेट के निकट धरना देकर रोष जताया। धरने को संबोधित करते हुए प्रधान मुकेश चांवरिया ने कहा कि कच्चे सफाई कर्मचारियों को तीसरा महीना चल रहा है, लेकिन उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें वेतन नहीं दिया जाएगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नियमित सफाई कर्मचारियों की अभी एसीपी नहीं लगाई गई है। उन्होंने कहा कि नियमित कर्मचारियों की तुरंत एसीपी लगा कर बकाया एरियर का भुगतान किया जाए। धरने में महेंद्र सिंह संगेलिया, पूर्णचंद जैदिया, रमेश, थावर सिंह जगदीश सफाई कर्मचारी मौजूद थे।