पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूषित पानी पी रहे नगरवासी

दूषित पानी पी रहे नगरवासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनस्वास्थ्यविभाग की लापरवाही के कारण नगरवासियों को लंबे समय से दूषित पानी पीना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है।

नगरवासियों द्वारा कई बार शिकायत पत्र सौंप कर प्रदर्शन कर इस ओर दिलाने के बावजूद विभागीय अधिकारी इस समस्या का समाधान करने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे शहर के लोगों में जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति भारी रोष है। लोगों ने चेतावनी दी है कि जनस्वास्थ्य विभाग अपना ढुलमुल रवैया सुधार ले, अन्यथा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

गौरतलब है कि शहर में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से डाली गई पेयजल लाइन लंबे समय से जगह-जगह से टूटी पड़ी हैं। शहर का कोई मोहल्ला गली ऐसी नहीं है, जहां पेयजल लाइन लीकेज ना हो। इतना ही नहीं, शहर में लगे अधिकांश वाल्ब भी दूषित पानी में डूबे पड़े हैं। इसके चलते नसीबपुर स्थित फिल्टर वाटर टैंक से स्वच्छ पानी सप्लाई करने के बावजूद नलों में पहुंचते-पहुंचते दूषित एवं मिट्टीयुक्त हो जाता है शहर में नलों के अलावा पेयजल का कोई अन्य साधन होने के कारण लोगों को या तो मजबूरन गंदा पानी पीना पड़ रहा है या मोल पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी की सप्लाई से परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर लिखित शिकायत सौंप कर टूटी लाइनों को ठीक करवाने का आग्रह कर चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों में जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति भारी रोष है।

दो अधिकारियों के बीच उलझा मामला

जनस्वास्थ्यविभाग के अनुसार शहर में आपूर्ति करने का कार्य दूसरा अधिकारी देखता है तो लीकेज टूटी लाइन को ठीक करवाने का कार्य दलबीर सिंह देखते हैं। इसके चलते पेयजल आपूर्ति करने वाले अधिकारी दूषित पानी की सप्लाई के लिए लीकेज टूटी लाइन को मुख्य कारण बता अपना पल्ला झाड़ लेते हैं, जबकि दूसरे अधिकारी लोगों की बार-बार शिकायत के बावजूद टूटी लाइनों को ठीक करवाने को तैयार नहीं हैं। इसके चलते लोगों को दूषित पानी की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है।नगरवासी अशोक कुमार, संजय, कुलदीप सिंह, मनोज कुमार, अमन कुमार, रघुवीर सिंह, रामशरण, अमीलाल, लालचंद, कंवर सिंह, ओमप्रकाश, रतन सिंह संदीप कुमार ने बताया कि शहर के सभी मोहल्लों में पेयजल लाइन टूटी पड़ी है। वाल्ब