- Hindi News
- कपड़े धोने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत
कपड़े धोने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत
शहरके ऐतिहासिक छोटा-बड़ा तालाब पर मंगलवार दोपहर कपड़े धोने गए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों के बयान दर्ज कर नारनौल के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई की है। शहर के मोहल्ला महल मिश्रवाड़ा निवासी विनोद कुमार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कपड़े धोने के लिए शहर के ऐतिहासिक छोटा-बड़ा तालाब पर गया था। इस दौरान तालाब पर बनी पौडिय़ों पर बैठकर कपड़े धोते समय पैर फिसलने से वह पानी में जा गिरा। सूचना मिलने पर तालाब पर पहुंचे सुरेंद्र नारनौलिया ने पानी में उतर कर विनोद को अचेत अवस्था में बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए नारनौल के सिविल अस्पताल लेकर आया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।