पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिवसीय जेआरसी काउंसलर कैंप आज से

तीन दिवसीय जेआरसी काउंसलर कैंप आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल|उपायुक्त एवंप्रधान जिला रेड-क्रॉस समिति अतुल द्विवेदी के मार्गदर्शन में संस्था द्वारा 11 से 13 फरवरी तक जिलास्तर पर तीन दिवसीय जेआरसी काउंसलर कैंप का आयोजन रेड-क्रॉस सेंट जॉन भवन, नारनौल में किया जा रहा है। कैम्प का उद्घाटन अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा 11 फरवरी को सुबह 10:30 बजे करेंगे। जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस कैंप में प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य, खानपान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की जाएगी।