पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाधान तक रहे 10 रुपए रहेगा ऑटो का किराया

समाधान तक रहे 10 रुपए रहेगा ऑटो का किराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़|महेंद्रगढ़ मेंऑटो चालकों की हड़ताल चौथे दिन मंगलवार को भी जारी रही, लेकिन देर शाम को साढ़े 8 बजे ऑटो चालकों ने विश्राम गृह में परिवहन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा से मुलाकात की और किराया 10 रुपए ही रखने को कहा। इस पर प्रो. शर्मा ने मौके पर मौजूद एडीसी आरएस वर्मा और एसडीएम उम्मेद मोहन से ऑटो चालकों की हड़ताल की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने को कहा साथ ही तब तक 10 रुपए किराया ही रखने को कहा। मंत्री के कहने के बाद संभवत: आज हड़ताल टूट जाएगी और लोगों को राहत मिल सकती है।

वहीं आज हड़ताल के चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को ऑटो चालक जीएम से आदेश पर बस स्टैंड से उठकर चौधरी देवीलाल पार्क में चले गए। जहां दिनभर कैबिनेट मंत्री से मिलने के इंतजार में बैठे रहे तथा सरकार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। महेंद्रगढ़ ऑटो यूनियन के प्रधान सुरेश गोठवाल ने बताया कि सोमवार शाम को वे जीएम नारनौल से मिलने गए थे। वहां जीएम ने उन्हें कहा कि यदि वे बस स्टैंड से नहीं हटे तो वहां धारा-144 लगा दी जाएगी। मंगलवार सुबह जब वे देवीलाल पार्क में जाने के लिए बस अड्डे से अपना सामान लेने पहुंचे तो पता चला कि अड्डा इंचार्ज उनकी दरी, पानी की टंकी आदि सामान उठा ले गया। उन्होंने बताया वे कानून के दायरे में रहकर ही कदम उठा रहे हैं। उधर शहरवासी रमेश, मुकेश, अंकित, दीपक, हंसु, विजय कुमार, विक्की, सुरेन्द्र शर्मा आदि ने कहा कि प्रशासन शीघ्र ऑटो चालकों की समस्याओं का समाधान करे अन्यथा यात्रियों की सुविधा के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करें।