पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां भगवती हनुमान का गुणगान

मां भगवती हनुमान का गुणगान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके मुख्य बाजार मानक चौक स्थित मां भगवती मंदिर में सोमवार रात्रि मां भगवती एवं पोलावाला हनुमान जी के विशाल वार्षिक भजन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरण में देर रात तक कलाकारों ने अपनी रचनाओं से मां भगवती हनुमान जी का गुणगान किया।

इस अवसर पर रात्रि 9 बजे पंडित मनमोहन निर्मल ने मुख्य यजमान डा. जगदीश चंद्र सुशील कुमार संघी से दीप प्रज्वलित करवा भारत खुराना ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद डा. भीम ने कान्हा रे कान्हा, योगी अरमान ने लहर लहर लहराई रे चुनरिया मैया की भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांधा। हवासिंह हमराही ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी तथा मैया थारो बहुत बड़ो दरबार म्हाने चाकर राखलो, बेबी लक्की अग्रवाल ने झोली भर दो मैया जी थारे क्यांको घाटो सै, प्रवीण छाबड़ा ने दुनिया में देव हजारों है बजरंग बली का क्या कहना आदि भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इनके अलावा कुक्की राजस्थानी, रोहताश सैनी, हनी अग्रवाल, संजय जमालपुर, संजय वर्मा, नवीन वशिष्ठ परमानंद वर्मा आदि ने भी मां तथा बजरंग बली की महिमा का गुणगान किया।