- Hindi News
- आप की जीत पर समर्थकों ने निकाला विजयी जुलूस
आप की जीत पर समर्थकों ने निकाला विजयी जुलूस
दिल्लीविधानसभा चुनाव में आप पार्टी की हुई रिकार्ड जीत से जिला महेंद्रगढ़ में खुशी का माहौल है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़ एवं एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा मोटर साइकिलों पर विजयी जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर दोपहर 12 बजे आप कार्यकर्ता मंजीत सिंह एडवोकेट, यदुवंशी चाणक्य एकेडमी के बालकिशन, उम्मेद सिंह, गिरीश खेड़ा, राजेश कुमार, मनोज कुमार, आत्माराम, ललित शर्मा, कृष्ण कुमार, महीपाल यादव बलवान लाठर ने चितवन वाटिका में एकत्रित होकर डीजे पर थिरक कर पार्टी की जीत पर खुशी मनाई।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने आम आदमी के अच्छे दिन लाने का वायदा कर सत्ता हासिल की थी, लेकिन नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के 8 महीने बाद भी एक भी चुनावी वायदा पूरा नहीं किया। इसी का परिणाम है कि दिल्ली की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ कर दिया।
दिल्ली में आप की जीत दुनिया के लिए मिसाल
अखिलभारतीय अग्रवाल वैश्य महासम्मेलन के पूर्व जिला महासचिव महेश जिंदल ने दिल्ली में आप को मिले दो तिहाई से अधिक बहुमत पर खुशी जाहिर की है। महेश जिंदल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजधानी दिल्ली में रिकार्ड जीत दर्ज करवा दुनिया के लिए एक मिशाल कायम की है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज का एक शिष्टमंडल जल्द दिल्ली पहुंच कर इस रिकार्ड जीत के लिए अरविंद केजरीवाल को बधाई देंगा तथा नारनौल आने का न्यौता देगा।
नारनौल. आपकी जीत का जशन मनाते कार्यकर्ता