- Hindi News
- संगोष्ठी में विद्यार्थियों को पढ़ाया आरटीई का पाठ
संगोष्ठी में विद्यार्थियों को पढ़ाया आरटीई का पाठ
राजकीयउच्च विद्यालय खानपुर में मुख्याध्यापिका कृष्णा आर्य के निर्देशन में कानूनी जागरुकता संगोष्ठि का आयोजन किया गया। विद्यालय के कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ प्रभारी महिपालसिंह गणित अध्यापक ने बच्चों को ‘शिक्षा का अधिकार’ विषय पर कानूनी जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को ‘राइट टू इनफोर्मेशन’ और ‘राइट टू एजुकेशन’ एक्ट की पूर्णत: जानकारी दी। शिक्षा के अधिकार एक्ट के तहत बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा सुविधाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना सभी का मौलिक अधिकार है। इस अधिकार के तहत कोई भी इंसान कभी और किसी भी शिक्षा प्राप्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त कोई भी बच्चा, बूढ़ा या जवान किसी को भी शिक्षित कर सकता है।
मुख्याध्यापिका कृष्णा आर्य ने बेटियों की शिक्षा सुरक्षा पर बात करते हुए कहा कि शैक्षिक स्तर को लेकर आज के समय में भी बेटियों के साथ भेदभाव किया जाता है। उन्होंने कहा कि विशेषकर ग्रामीण इलाकों में इस भेदभाव के कारण बेटियों को सरकारी स्कूल तथा बेटों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाया जाता है। इस मानसिकता के कारण बेटियों के साथ ही सरकारी स्कूल भी उपेक्षा के दंष को झेल रहे हैं जिसको लेकर जागरूकता फैलाना जरूरी है। इस अवसर पर मिडल हैड देवेन्द्रकुमार, महिपालसिंह, सुदेषकुमार, सुरेषकुमार, राजकुमार, गीतादेवी, राजकुमार षास्त्री, अंजु यादव सावित्रीदेवी के साथ सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राजकीय उच्च विधालय खानपुर में गोष्ठी को संबोधित करती कृष्णा आर्य