कन्या जन्म पर किया कुआं पूजन
नारनौल|गांव आजमनगर निवासी असीम राज ने अपनी लाडली के जन्म पर कुआं पूजन कर एवं सामूकि प्रीतिभोज का आयोजन कर खुशी का इजहार किया है। इस मौके पर असीम राज परिवार के सदस्यों ने लाडली का एक लड़के की तरह पालन-पोषण कर अच्छे स्कूल में शिक्षा दिलाने का संकल्प लिया। नवजात बच्ची के दादा राजेंद्र सिंह ने पोती के जन्म पर खुशी जाहिर करते हुए बेटी घर की रौनक होती हैं। जिस घर में बेटी पैदा हो, वह घर अधूरा रहता है। इसलिए बेटी के जन्म पर लोगों को खुशियां मनानी चाहिए। बच्ची की माता सारिका, नाना उदय सिंह, ताऊ गौरव राज समेत परिवार के सभी सदस्यों ने घर में कन्या के जन्म पर खुशी जताई।