मोहल्ला बावड़ीपुर में रामचरित मानस पाठ
नारनौल | श्रीरामचरित्र प्रचार मंडल के तत्वावधान में रात को मोहल्ला बावड़ीपुर में रामचरित्र मानस का अखंड पाठ का आयोजन किया गया। यह पाठ शनिवार रात 7 बजे से रविवार रात 10 बजे तक किया गया। रंगबिरंगी रोशनी विभिन्न प्रकार के फूलों से भगवान राम का दरबार सजाया गया। शनिवार रात 7 बजे पंडित सत्यनारायण ने मुख्य यजमान सोमवती धर्मप|ी कुलवीर सिंह, ज्योति परिवार के सभी सदस्यों द्वारा पूजा करवाकर भगवान राम की ज्योत प्रज्ज्वलित की। पंडित अंकित ने राजतिलक की हो गई तैयारी जाओ दरबार में, मनमोहन ने मंगल भवन अमंगल हारी की वंदना सुनाकर कार्यक्रम का शुभ आरम्भ किया। राम भक्त गर्ग ने राधे तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए, कृष्णा ने तेरी कोड़ी लगे ना छंटाक मूहं से बोल राम-राम भजन सुनाकर समां बांधा।