पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8 घंटे में 9 बजरी वॉशिंग प्लांट तोड़े

8 घंटे में 9 बजरी वॉशिंग प्लांट तोड़े

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नारनौल निजामपुर

डिस्ट्रिक्टटॉस्क फोर्स के चेयरमैन एवं जिला उपायुक्त अतुल कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बुधवार को गांव रामबास में 9 बजरी वॉशिंग प्लांटों को ध्वस्त कर लाखों का रुपए का सामान जब्त कर लिया। टीम की यह व्यापक कार्रवाई 8 घंटे से भी अधिक समय तक चली।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सीटीएम रोहित यादव, एसडीएम महेश कुमार, जिला खनन अधिकारी वासुदेव यादव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उपमंडल अभियंता एसके बोसले, बिजली निगम के जेई वेद प्रकाश सहित प्रशासनिक टीम डीएसपी हेडक्वार्टर राजेश कुमार सहित भारी पुलिस बल के साथ सुबह 10 गांव रामबास के नदी क्षेत्र में पहुंची। जेसीबी, क्रेन कई लोडिंग गाडिय़ां भी टीम अपने साथ ले गई थीं। टीम को आता देख वॉशिंग प्लांटों के कारिंदे संचालक भाग गए। टीम ने वहां पहुंचकर एक के बाद एक करके 9 वाशिंग प्लांटों को ध्वस्त कर दिया और प्लांटों के भारी भरकम झरनों, मोटरों आदि सामान को क्रेन की सहायता से गाडिय़ों में लोड कर जब्त कर लिया।

निगमकर्मचारियों ने बिजली कनेक्शन काटे

टीमको इस संपूर्ण कार्रवाई में 8 घंटे से भी अधिक का समय लग गया। टीम में शामिल बिजली निगम के कर्मचारियों ने प्लांटों में बिजली सप्लाई करने वाली केबलों, पैनल बोर्ड आदि के कनेक्शन काटकर सामान को कब्जे में लिया।

महिलाओंने जताया विरोध : टीमने जब वॉशिंग प्लांटों को तोड़ना शुरू किया तो कुछ महिलाएं जो दूर खड़ी थीं वे विरोध जताती हुई पास आने लगी। इस पर अधिकारियों ने महिला पुलिस कर्मियों को बुलाकर उनको काबू करने के निर्देश दिए तो विरोध करने वाली महिलाएं वापस लौट गई। पुरुष कारिंदे प्लांट संचालक तो टीम के दस्तक देते ही खिसक लिए थे। हालांकि वे भी काफी दूर खड़े होकर कार्रवाई को देखते रहे।

>संबंधितसमाचार पेज 2 पर पढ़ें

^डीसी साहब के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को हमने रामबास में 9 बजरी वॉशिंग प्लांटों को जमींदोज कर दिया है। वासुदेवयादव, जिला खनन अधिकारी, नारनौल।

^जिलेमें अवैध खनन तथा बजरी वॉशिंग का काम नहीं होने देंगे। इस संदर्भ में मंगलवार को टॉस्क फोर्स की मीटिंग में सभी संबंधितों को निर्देश दे दिए हैं। बुधवार की कार्रवाई उसी क्रम में की गई है। डॉ.अतुल कुमार, उपायुक्त, नारनौल।

^आज तो सभी कार्रवाई में व्यस्त रहे। जैसे ही शिकायत आती है। केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। राजेशकुमार, जिला पुलिस उपाधीक्षक,जिला मुख्यालय नारनौल।

^पिछलीबार प्लांटों को डिस्मेंटल किया गया था। इस बार ध्वस्त कर सामान कब्जे में ले लिया है। साथ ही पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी ताकि दोबारा चालू हों। रोहितयादव, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सीटीएम नारनौल।

नारनौल . अधिकारियोंकी मौजूदगी में बजरी वाशिंग प्लांट को ध्वस्त करती जेसीबी।