किसानों को दिए अनुदान के चेक
जिलाबागवानी विभाग की ओर से बुधवार गांव ढाणा में मेथी की फसल पर एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बागवानी उपनिदेशक डा. बिल्लू यादव थे। अध्यक्षता जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सुधीर यादव ने की। इस कैंप में किसानों को दस लाख रुपए के चेक वितरित किए गए।
डॉ. बिल्लू यादव ने किसान गोष्ठी में बोलते हुए कहा कि आज आयोजित इस गाष्ठी का प्रमुख उदेश्य आप सब किसानों को मैथी की फसल पर अनुदान देना खेती के बारे तकनीकी जानकारी देना है। आपका यह जरूर जानना चाहिए कि किस प्रकार मेथी की फसल की उत्पादन गुणवत्ता बढ़ाकर मेथी को बाहर देशों में भेजा जा सकता है। मेथी की एक एकड़ की फसल पर एमआईडीएच स्कीम के तहत 4800 रुपए प्रति एकड़ के अनुदान दिया जा रहा है। मुख्य अतिथि ने बताया कि नारनौल जिले के किसानों के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि पूरे हरियाणा राज्य में अकेला नारनौल जिला ही मैथी की फसल पर सहायता के लिए चयन किया गया है। अगले पांच साल प्रति वर्ष 250 एकड़ मैथी की फसल पर सहायता दी जाएगी।
किसानगोष्ठी में दी स्कीमों की जानकारी : किसानगोष्ठी में जिला उद्यान अधिकारी, डॉ. सुधीर यादव ने विभागीय स्कीमों के बारे विस्तार से जानकारी दी। जिसके तहत किसानों को 25 से 100 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। किसान गोष्ठी में केवीके बावल केवीके महेन्द्रगढ से वैज्ञानिको ने भी अपने विचार रखे सब्जियों बागों की खेती बारे तकनीकी जानकारी दी। विशेष तोर पर आमंत्रित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. एचडी यादव ने खेती किस प्रकार किसानों के लिए लाभदायक हो सकती है बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने 220 किसानों को मेथी की फसल के लिए 10 लाख 3 हजार 992 रुपए के अनुदान राशि के चेक वितरित किए। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सुधीर यादव ने किसानो का धन्यवाद किया। मौके पर ढाणा के पूर्व सरपंच वेद प्रकाश, गांव मानपुरा से सतबीर, गांव मोडी के पूर्व सरपंच गजराज सिंह 250 किसान मौजूद थे।
नारनौल . महिलाकिसान को अनुदान रािश का चेक देते बागवानी उपनिदेशक डॉ. बिल्लू यादव