पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिलाई शपथ

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की दिलाई शपथ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाएवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश फैला रहे रथ ने बुधवार गांव भांखरी, बलाहा कलां, दौचाना, हमीदपुर कुलताजपुर में प्रचार किया। इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने भी लड़कियों के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर सीडीपीओ संगीता यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बेटियों के सम्मान के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में लाडली स्कीम में संशोधन करते हुए हरियाणा सरकार अब पहली बेटी के जन्म पर ही 21 हजार रुपए की राशि जमा करवाएगी। लड़की की आयु 18 वर्ष होने पर यह राशि बढ़कर एक लाख रुपए हो जाएगी। इसके लिए हरियाणा कन्या कोष गठित किया जा रहा है।

बेटा-बेटीमें भेदभाव खत्म करने का आह्वान : उन्होंनेग्रामीणों से आह्वान किया कि वे लड़कियों को लड़कों के बराबर मौका दें। वे किसी भी सूरत में किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज की सोच बदलेगी तो ही लड़कियां सुरक्षित हो पाएंगी। इसके लिए हम सबको अपनी सोच को बदलना होगा। इस मौके पर जिला सूचना जनसंपर्क विभाग से धर्मबीर सिंह सतबीर एंड पार्टी ने भी सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सुनीता सुपरवाइजर, हेमलता सुपरवाइजर, उमा यादव एएनएम, निर्मला एएनएम, आशा वर्कर प्रेम लता, महिला मंडल की प्रधान बिमला देवी, सुनीता, गीता, संतरा, सुमन, रेखा, माया, मनीषा, मनीषा शर्मा, मुन्नी देवी हेल्पर के अलावा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

नारनौल . तीनदिवसीय जेआरसी काउंसलर शिविर में शपथ दिलवाते एडीसी आरएस वर्मा