पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक ने दिया पार्ट टाइम कर्मचारियों को समर्थन

जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक ने दिया पार्ट टाइम कर्मचारियों को समर्थन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेगुलाइजेशनकी मांग को लेकर चतुर्थ श्रेणी स्कूल पार्ट टाइम कर्मचारियों ने लघु सचिवालय पार्क में बुधवार को 23वें दिन भी धरना दिया। आज जनस्वास्थ्य विभाग यूनियन के जिला प्रधान एलआर कौशिक ने धरनास्थल पर पहुंच कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर एलआर कौशिक ने कहा कि सरकार प्रशासन चतुर्थ श्रेणी स्कूल पार्ट कर्मचारियों को अकेला समझें और उन्हें नियमानुसार जल्द से जल्द पक्का कर उनका धरना समाप्त करवाए। अन्यथा प्रदेश का पूरा कर्मचारी वर्ग सरकार के खिलाफ राज्य स्तर पर आंदोलन छेड़ देगा।

धरनेमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

आजधरने पर सुजान सिंह यादव, नरेश लावणिया, गजानंद, मामचंद ढाकोड़ा, राजेंद्र सिंह, कैलाशचंद, सुमन, कृष्णा, फूलादेवी, निर्मला, राजबाला, फूली, कलावती, बिजेंद्र, हवा सिंह, करतार सिंह, मुनिम, रहीश, महावीर, औमप्रकाश देशराज समेत अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।

नारनौल. लघुसचिवालय में धरने पर बैठे पार्ट टाइम कर्मचारी नारेबाजी करते हुए