पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भवन निर्माण यूनियन का प्रदर्शन 18 को

भवन निर्माण यूनियन का प्रदर्शन 18 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनियन की बैठक में फैसला, डीसी को सौंपा जाएगा मांगों का ज्ञापन

भास्करन्यूज |नारनौल

भवननिर्माण कारीगर-मजदूर यूनियन (संबंधित यूटीयूसी) की जिला इकाई की बैठक बुधवार को प्रधान कामरेड सीताराम की अध्यक्षता में नारनौल में हुई। बैठक में उपस्थित कारीगर-मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर 18 फरवरी को प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए कामरेड सीताराम ने कहा कि भवन निर्माण कारीगर-मजदूर लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर जिला स्तर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इसलिए कारीगर-मजदूरों की मांगों को लेकर 18 फरवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में जिले भर से अधिक से अधिक भवन निर्माण कारीगर-मजदूर भाग लें। बैठक में कामरेड बलराम, कामरेड बलबीर सिंह, कामरेड सुबेसिंह, कामरेड शेर सिंह, भागीरथ सिंह, रामअवतार, मोहर सिंह, महावीर प्रसाद कृष्ण कुमार समेत अनेक भवन निर्माण कारीगर-मजदूर स्थित थे।