पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेन बाजार की नालियां ओवरफ्लो, लोग परेशान

मेन बाजार की नालियां ओवरफ्लो, लोग परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके मुख्य बाजार महावीर मार्ग पर कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा नालियों पर कब्जा कर लेने से गंदे पानी की निकासी अवरुद्ध हो रही है। इसके चलते मुख्य बाजार में जगह-जगह नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है।

गंदा पानी पूरे रोड पर बहने के कारण बाजार में खरीददारी के लिए आने वाले ग्राहकों स्कूली बच्चों को गंदे पानी के अंदर से ही आवागमन करना पड़ रहा है। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात रहे कि शहर का मुख्य बाजार 22 फुट चौड़े महावीर मार्ग के दोनों तरफ स्थित है।

नालियोंपर दुकानदारों ने किया कब्जा

इसबाजार से शहर का पुल बाजार, मानक चौक, आजाद चौक का मुख्य बाजार भी जुड़ा हुआ है। बाजार में दोनों तरफ के कुछ दुकानदारों ने नालियों पर पट्टी आदि रख कर उन पर कब्जा कर लिया है। इसके चलते इन नालियों की सफाई नहीं होती है। इससे बाजार में नालियां जगह-जगह अवरुद्ध होकर रह गई हैं।

इससे बाजार में दिन भर नालियां ओवरफ्लो होती रहती हैं और गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। दोनों तरफ की नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी पूरी सड़क पर फैल जाता है। इसके चलते बाजार में आने वाले ग्राहकों स्कूली बच्चों को गंदे पानी के अंदर से आवागमन करना पड़ रहा है। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, गंदे पानी के अंदर से वाहनों गुजरने से गंदा पानी के छीटें उछल कर बाजार में आवागमन करने वाले लोगों के कपड़ों पर गिर जाते हैं।

नारनौल. नालियांआेवर फ्लो होने से रास्ते में भरा पानी।