अग्रवाल सभा के चुनाव के लिए बैठक 22 को
श्रीअग्रवाल सभा, नई मंडी नारनौल की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान धर्मेंद्र भोजावासिया की अध्यक्षता में सभा भवन में हुई। बैठक में श्री अग्रवाल सभा के द्विवार्षिक चुनाव करवाने बारे विचार-विमर्श कर 22 फरवरी को चुनावी बैठक बुलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान धर्मेंद्र भोजावासिया ने कहा कि श्री अग्रवाल सभा के द्विवार्षिक चुनाव करवाने के लिए 22 फरवरी को चुनावी बैठक आयोजित की जाएगी। इसलिए इस चुनावी बैठक में श्री अग्रवाल सभा के सभी सदस्य आवश्यक रुप से भाग लें। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को पदाधिकारियों के नामों पर किसी कारण से सर्वसम्मति बन सकी तो 15 मार्च को मतदान के तहत चुनाव करवाए जाएंगे। इसके लिए 25 फरवरी से 27 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 28 फरवरी का नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 1 मार्च को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।