वाहन चैकिंग में 95 हजार की नकदी बरामद
नारनौल|नारनौल विधानसभाक्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी नारनौल के एसडीएम कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि बीजेपी के प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव के कार्यालय की गत दिवस विडियोग्राफी करवाई गई, इसमें पाया गया कि शामियाने में चाय पिलाने का प्रबंध किया हुआ था, जो कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में आता है। इसके अतिरिक्त आजाद उम्मीदवार संदीप यादव का बिना अनुमति के प्रचार-प्रसार करते हुए गाड़ी संख्या एचआर-35 जी 6757 पकड़ी गई है। इसी प्रकार आजाद उम्मीदवार सुरेश सैनी के कार्यालय में 18 19 सितंबर को विडियोग्राफी करवाई गई वहां पर भी चाय पिलाने का प्रबंध किया हुआ था। इसलिए उक्त प्रत्याशियों के खिलाफ एसपी को मामला दर्ज करवाने के आदेश जारी किए हैं।