पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्मार्ट मीटर बताएगा बिजली चोर की पहचान

स्मार्ट मीटर बताएगा बिजली चोर की पहचान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीचोरी करने वालों के खिलाफ निगम सख्त हो गया है। मीटर से छेड़छाड़ करने बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का मन अब निगम ने बना लिया है। बिजली चोरी रोकने के लिए निगम द्वारा एक नई तरकीब निकाली जा रही है। जिसमें बिजली चोरी करने वाले निगम की पकड़ में खुद खुद जाएंगे।

दरअसल निगम द्वारा बिजली के कनेक्शन के लिए आरंभ में साधारण मीटर लगाए गए थे। इसके उपरांत बिजली चोरी में कमी लाने के लिए साधारण मीटरों की जगह पर इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए गए, लेकिन बिजली चोरी की समस्या जस की तस बनी रही। अब निगम द्वारा बिजली चोरी की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी निगम कर रहा है।

एसडीओको चोरी रोकने के निर्देश : एसडीओको निगम द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली चोरी करने वालों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। बिजली चोरी करने वाले चेतावनी के बावजूद भी बिजली चोरी करना नहीं छोड़ते, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने से यह सब बंद हो जाएगा।

योजना

बिजली निगम द्वारा आने वाले समय में लगाए जाने वाले स्मार्ट मीटर अन्य मीटरों से एडवांस होगा। जो भी इससे छेड़छाड़ करेगा उसका बिजली कनेक्शन खुद खुद कट जाएगा और बिजली सप्लाई बंद हो जाएगी।

स्मार्ट मीटर के साथ एक जीपीआरएस सिस्टम लगा होगा। जो कंट्रोल रूम से सीधा जुड़ा होगा। इसमें बिजली चोरी मीटर में हुई छेड़छाड़ का पूरा रिकार्ड साथ की साथ निगम के कंट्रोल रूम में चला जाएगा। स्मार्ट मीटर लगाने के लिए बिजली निगम द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। निगम ने मीटर खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।