कृषि यंत्र पर अनुदान के लिए आवेदन 30 तक
नारनौल|कृषि विभागहरियाणा द्वारा कृषि यंत्रों के अनुदान पर सप्लाई के लिये निर्माताओं का 30 सितंबर तक पंजीकरण किया जाता है। अत: सभी इच्छुक मैन्यूफैक्चरिंग फैब्रिकेटर को सूचित किया जाता है कि किसानों को कृषि यंत्र अनुदान पर सप्लाई करने के लिए पंजीकरण हेतु किसी भी कार्य दिवस को दिनांक 30 सितंबर तक सहायक कृषि अभियन्ता, नारनौल के कार्यालय से संपर्क करें और पंजीकरण के लिए प्रार्थना-पत्र आदि की प्रति प्राप्त करें।