पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोरियावास में कीकर और बरबेड़ी के हरे पेड़ काटते दो पकड़े

कोरियावास में कीकर और बरबेड़ी के हरे पेड़ काटते दो पकड़े

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरियावासरोड पर हरे पेड़ों को काट रहे दो व्यक्तियों को गुरुवार दोपहर वन अधिकारी ओमप्रकाश ने मौके पर धर दबोचा। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से तीन कुल्हाड़ी, एक आरी पेड़ काटने में इस्तेमाल होने वाले औजार भी जब्त किए गए हैं। आरोपियों के विरुद्ध वन विभाग के तहत धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पेड़ काटने वाले मजदूरों ने वन अधिकारियों को बताया कि वह राजेंद्र सैनी मोहल्ला सलामपुरा नारनौल के कहने पर ऐसा कर रहे थे। उन्हें इस काम के बदले 500 रुपए प्रति पेड़ मजदूरी मिलनी तय हुई थी। उन्हें नहीं पता कि ये पेड़ किसके हैं तथा इससे संबंधित कोई मामला हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए विचाराधीन है। वन विभाग ने दोनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर अब भी काटे गए हरे कीकर और बरबेड़ी के पेड़ मौजूद हैं।

बिना इजाजत काटे गए पेड़ : फॉरेस्ट अधिकारी

कोरियावासरोड क्षेत्र के फॉरेस्ट अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि दो हरे पेड़ों को बिना वन विभाग की इजाजत के आरोपी राजेंद्र सैनी नारनौल मजदूरों से कटवा रहा था। जिसकी सूचना विभाग को मिलने पर मौके पर जाकर मजदूरों से पेड़ काटने के लिए इस्तेमाल औजारों को कब्जे में कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ वन विभाग की विभिन्न धाराओं के तहत चालान काटा गया है। वन अधिकारी ओमप्रकाश के अनुसार हरे पेड़ काटने पर सेक्शन चार और पांच में आरोपी पर प्रति पेड़ 500 रुपए जुर्माने के साथ ही तीन माह की सजा का प्रावधान है। वहीं बार-बार हरे पेड़ काटने पर दंड की राशि और सजा बढ़ जाती है।

नारनौल। कोरियावासमें मजदूरों द्वारा काटे गए हरे पेड़।

आरोपियों के खिलाफ वन विभाग की धारा 4 और 5 के तहत दर्ज किया गया मुकदमा