पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लर्निंग लाइसेंस शिविर लगवाने की मांग

लर्निंग लाइसेंस शिविर लगवाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | सड़कसुरक्षा संगठन महेंद्रगढ़ की ओर से उपायुक्त को फ्री लर्निंग लाइसेंस शिविर लगवाने एवं सड़क सुरक्षा संबंधित कार्यों हेतु एक ज्ञापन सौंपा गया। प्रेस प्रवक्ता डॉ जितेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि ज्ञापन में महावीर चौक से आजाद चौक तक प्रात:10 से सांय 7 बजे तक फोर व्हीलर की नो एंट्री, मुख्य बाजारों में पार्किंग व्यवस्था, महावीर चौक से आजाद चौक के बीच शौचालयों के निर्माण की मांग की है। उपप्रधान राजेश यादव, सचिव बद्री प्रसाद गर्ग, सुरेश चौधरी, सुरेश संघी, अजीत जैन, सुदर्शन बंसल, आनंद जोशी, पुरुषोत्तम गुप्ता, कंवर सिंह पटीकरा, मोहित जिंदल उपस्थित रहे।