- Hindi News
- रोडवेज कर्मियों ने प्रदर्शन कर दिया जीएम को ज्ञापन
रोडवेज कर्मियों ने प्रदर्शन कर दिया जीएम को ज्ञापन
हरियाणारोडवेज वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर नारनौल डिपो के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर गुरुवार को विभागीय कार्यशाला में प्रदर्शन कर रोष जताया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने परिवहन विभाग के महानिदेशक के नाम एक ज्ञापन डिपो महाप्रबंधक को सौंपकर रोडवेज कर्मचारियों जायज मांगों को जल्द से जल्द लागू करने का आग्रह किया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रधान राजपाल ने कहा कि तकनीकी स्केल के लिए चंडीगढ़ कार्यालय से डिपो महाप्रबंधक के पास पत्र आया हुआ है, लेकिन महाप्रबंधक ने अभी तक किसी भी कर्मचारी को एसीपी का लाभ नहीं दिया है। 240 दिन की नियमित हाजिरी पूरी करने के बावजूद कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है। विभाग में पिछले दरवाजे से कच्चे कर्मचारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन ने गत 16 दिसंबर को रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंप कर उनका समाधान किए जाने का अनुरोध किया था, लेकिन सरकार ने 2 महीने बीत जाने के बावजूद भी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे रोडवेज कर्मचारियों में सरकार महाप्रबंधक के प्रति भारी रोष है। रोडवेज कर्मचारियों ने आज डिपो स्तर पर प्रदर्शन कर जीएम के माध्यम से परिवहन महानिदेशक को ज्ञापन प्रेषित करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर संतोष आर्य, प्रदीप, ललित, राजवीर, सुमेर सिंह मेहरचंद समेत अनेक रोडवेज कर्मचारी उपस्थित थे।
ये हैं कर्मचारियों की मांगें
डिपोसचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि तकनीकी वेतनमान ले चुके कर्मशाला स्टोर कर्मचारियों को इसी स्केल को आधार मान कर प्रथम, द्वितीय तृतीय एसीपी दिया जाए। 240 दिन की नियमित हाजिरी पूरी कर चुके सभी कर्मचारियों को नियमित मान कर 8, 16 24 वर्ष की अवधि के बाद पहला, दूसरा तीसरा एसीपी दिया जाए। कर्मशाला में ठेका प्रथा पर रोक लगाई जाए तथा रिक्त पदों को स्थाई भर्ती के तहत भरा जाए। परिचालकों के लिए खुले पैसे (रेजगारी) का प्रबंध करने के लिए जारी किए गए मुख्यालय के आदेशों की सख्ती से पालना करवाई जाए। डिपो के अंतर्गत 23 किलोमीटर के अंदर रात्रि ठहराव करने वाली बसों पर लगाई गई रोक हटाई जाए।
नारनौल. रोडवेजवर्कज यूनियन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते।