रक्तदान के बारे में दी जानकारी
जिलारेडक्रास समिति द्वारा उपायुक्त के मार्गदर्शन में जिलास्तर पर रेडक्रास सैंट जॉन भवन नारनौल में चलाये जा रहे तीन दिवसीय जेआरसी काउंसलर कैंप में दूसरे दिन चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य, आहार तथा रक्तदान के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर काउंसलर्स के बीच लक्की स्टार गेम करवाया गया जिसमें अध्यापिकाओं में दुर्गावती जीएमएस बडगांव प्रथम, कमला यादव जीपीएस नीरपुर द्वितीय तथा कमेलश जीएसएसएस निजामपुर एवं शिवानी वर्मा जीपीएस खडखडी तृतीय स्थान पर रही। अध्यापकों में अरूण शास्त्री नीरपुर प्रथम, जयसिंह जीएसएसएस बोचडिया द्वितीय रहे। साय:कालीन सत्र में जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेमप्रकाश द्वारा काउंसलर्स को प्राथमिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई। सचिव मनोरंजन शर्मा ने बताया कि काउंसलर तथा प्राथमिक सहायता प्रशिक्षणार्थियों द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. एसपी सिंह, प्रोग्राम अधिकारी, टेकचंद यादव, आनंद जोशी, प्रतिभागी स्कूलों से अध्यापक एवं रेडक्रास कर्मचारी उपस्थित थे।
नारनौल. जीआरपीकैंप के दौरान लघु सचिवालय परिसर में सफाई करते संस्था के सदस्य।