- Hindi News
- खाटू धाम जाने वाले पदयात्रियों के लिए सेवा शिविर 22 से
खाटू धाम जाने वाले पदयात्रियों के लिए सेवा शिविर 22 से
नारनौल | श्रीश्याम मंदिर कमेटी की ओर से रेलवे चौकी 45-सी के निकट मंदिर में 22 से 26 फरवरी तक खाटू धाम जाने वाले पदयात्रियों की सेवा में शिविर लगाया जाएगा। मदनलाल सोनी ने बताया कि फाल्गुन मास में खाटू धाम (राजस्थान) में लगने वाले श्याम बाबा के विशाल मेले में हिमाचल, दिल्ली, गुडग़ांव रेवाड़ी से लाखों की संख्या में बाबा के भक्त श्याम जी का निशान लेकर पैदल जाते हैं। इन भक्तों के लिए रास्ते में विश्राम, भोजन, चिकित्सा चाय-पानी के लिए सेवा शिविर लगाए जाते हैं। इसी के तहत श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से भी 22 से 26 फरवरी तक रेलवे चौकी 45-सी के निकट मंदिर में सेवा शिविर लगाया जाएगा। 28 फरवरी को सुबह 9 बजे श्याम बाबा की शोभा यात्रा निकाली जाएगी।