पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिर ढक बनाएं मिड डे मील

सिर ढक बनाएं मिड-डे मील

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | पंचायतभवन नारनौल में पंचायतीराज, सामुदायिक विकास संस्थान की तरफ से भिवानी स्कूलों में मिड-डे-मील तैयार करने वाली खंड नारनौल की महिलाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। एडीसी आरएस वर्मा ने कहा कि मिड-डे मिल के तहत जो भोजन तैयार होता है उसमें स्वच्छता का ध्यान रखा जाए। इसके लिए जरूरी है कि जो महिलाएं खाना बनाती हैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से सफाई का ध्यान रखना चाहिए। अपने नाखूनों को काटना चाहिए तथा सिर ढका हुआ होना चाहिए। उन्होंने मीटिंग में उपस्थित महिलाओं से कहा कि वे स्वयं खुले में शौच जाने से परहेज करें और अपना शौचालय बनाकर उसका उपयोग करें।इस अवसर पर डीआरडीए के गोबिंदराम शर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बताया तथा महिलाओं को इस योजना के तहत जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के प्रधानाचार्य पीके यादव ने महिलाओं को ग्रामीण विकास में महिलाओं की सहभागिता के बारे में बताया। प्रवक्ता आरके गुप्ता ने भी संस्थान के क्रियाकलापों की जानकारी दी।