पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस कनेक्शन लेने पर मिलेगी 1600 की छूट

गैस कनेक्शन लेने पर मिलेगी 1600 की छूट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | गरीबीरेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए अच्छी खबर है। पैट्रोलियम विभाग ने 31 मार्च 2015 तक गैस कनेक्शन लेने पर 1600 रुपए की छूट देने का निर्णय लिया है।

उपायुक्त अतुल कुमार ने बताया कि यह योजना बीपीएल परिवारों को नए रसोई गैस कनेक्शन लेने पर होगी। इस प्रक्रिया में गैस वितरक नए गैस कनेक्शन चाहने वाले बीपीएल श्रेणी के लोगों के बीपीएल राशन कार्ड पर एलपीजी यूजर की मोहर लगाएगा। इसके बाद वह पीडीएस का मिट्टी तेल लेने का लाभार्थी नहीं रहेगा।

यह योजना केवल उन बीपीएल परिवारों के लिए है जो पहली बार नया कनेक्शन ले रहे हैं। जिस क्षेत्र में गैस वितरक के एरिया में वह परिवार आता है वहीं पर कनेक्शन ले सकता है। गैस वितरक जिला प्रशासन द्वारा जारी बीपीएल की लिस्ट के अलावा मूल राशन कार्ड को देखकर ही उस पर कनेक्शन देगा। इस दौरान कार्ड पर वितरक द्वारा मोहर अवश्य लगाई जाएगी। यह योजना शहरी तथा ग्रामीण दोनों बीपीएल परिवारों के लिए होगी।

बीपीएल उपभोक्ता के लिए कीमत

1.इंस्टालेशन चार्ज - 75

2. डीजीसीसी कार्ड - 50

3. सुरक्षा रबड़ ट्यूब - 170

4. चूल्हा - 1300

5. रिफिल कीमत - 419

येहोगी छूट

1.सिलेंडर डिपोजिट - 1450

2. पीआर डिपोजिट - 150