पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब तक जिले में बने 75 प्रतिशत आधार कार्ड

अब तक जिले में बने 75 प्रतिशत आधार कार्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजामपुर में आधारकार्ड बनाने की मशीन लगी

सरकारीआंकड़ों की माने तो अब तक जिले में आधार कार्ड बनाने का काम 75 प्रतिशत पूरा हो चुकाा है। हर रोज जिले में एक हजार लोगों को आधार कार्ड के लिए एनरोल किया जा रहा है। अब तक जिले में 75 फीसदी लोगों के आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं।

दैनिक भास्कर से बातचीत में सीटीएम रोहित यादव ने बताया कि फिलहाल जिले में 20 मशीनें काम पर लगी हैं। बहुत जल्द ही इतनी ही मशीनें और भी लगाई जाएंगी ताकि जिले में इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। यादव ने बताया कि जिले में लगभग 9.20 लाख लोगों के आधार कार्ड बनाए जाने हैं जिनमें से अब तक 6.90 लाख लोगों को आधार कार्ड के लिए एनरोल किया जा चुक है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि अगले दो माह के अंदर-अंदर इस काम को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में आधार कार्ड नहीं बने हैं वहां के ग्रामीण अपना फार्म भरकर संबंधित ग्राम सचिव को सौंप दें। ग्राम सचिव जिला प्रशासन से आगे का समय लेकर उसी गांव में इस काम की सूचना देगा। जिन गांवों में ज्यादा लोग बचे हुए हैं उन गांवों में आधार कार्ड बनाने का काम पहले किया जा रहा है।

दोबाराकार्ड बनवाएं

उन्होंनेलोगों से आह्वान किया कि वे दोबारा आधार कार्ड बनवाएं। इससे जहां उनका समय बर्बाद होता है वहीं काम करने वाली एजेंसी को भी परेशानी होती है। अगर आपका आधार कार्ड नहीं बना है तो आप यूआईडी की वेबसाइट से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आधार कार्ड दोबारा बनवाने का कोई फायदा नहीं होता क्योंकि वह डाटा पहले ही यूआईडी के पास मौजूद होता है। उन्होंने कहा कि आधार के लिए एनरोल होने पर अपनी स्लिप को आधार कार्ड आने तक सुरक्षित रखें ताकि आधार कार्ड को वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सके। एनरोल होने के बाद आधार कार्ड आने में लगभग दो माह का समय लगता है। विशेष परिस्थितियों में इससे भी अधिक लग सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में 100 फीसदी लोगों के आधार कार्ड बनाने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहा है।

आॅपरेटरोंको दिया प्रशिक्षण

आधारकार्ड का काम करने वाली एजेंसियों के आॅपरेटर सुपरवाइजरों को गुरूवार डीआरडीए सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। दो दिवसीय शिविर में यूआइडी के अधिकारी विकास शर्मा नवीन बंसल ने आॅपरेटरों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद इन सभी युवकों का एनएसईआईटी कंपनी द्वारा 16 फरवरी को पुरानी सराय स्थित जीआईसीई कंप्यूटर सेंटर पर ऑनलाइन टेस्ट होगा। आज के प्रशिक्षण शिविर में 100 युवकों ने प्रशिक्षण लिया। इस टेस्ट में सफल होने वाले आॅपरेटरों को आधार कार्ड बनाने के लिए पंजीकृत किया जाएगा।

निजामपुर. खंडकार्यालय में ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाते कर्मचारी

नारनौल | राजकीयकन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल में गुरुवार को दूसरे दिन भी चार मशीनें लगा कर छात्राओं के आधार कार्ड बनाए गए। प्राचार्य पवन कुमार भारद्वाज ने छात्राओं के आधार कार्ड बनवाने के लिए स्कूल में मशीनें उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य पवन कुमार भारद्वाज ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए छात्राओं के आधार कार्ड होने बहुत जरूरी थे। इसी के चलते स्कूल प्रशासन ने बिना किसी परेशानी के छात्राओं के आधारकार्ड बनवाने का निर्णय लिया और जिला प्रशासन से स्कूल में आधार कार्ड बनाने के लिए मशीनें उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया। प्रशासन ने उनके आग्रह पर स्कूल में बुधवार गुरुवार को चार-चार मशीनें उपलब्ध करवाई। इन दो दिनों में स्कूल की पहली कक्षा से 12वीं तक की 400 छात्राओं के आधार कार्ड बनवा दिए गए। अब सरकार से कल्याणकारी योजनाओं की जो भी मदद मिलेगी, वो सीधे उनके बैंक खाते में डाली जाएगी। इससे पात्र लाभार्थियों को ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

नारनौल. राजकीयकन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के आधार कार्ड बनाते कर्मचारी