पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नप ईओ ने निजी गाड़ी को बनाया सरकारी

नप ईओ ने निजी गाड़ी को बनाया सरकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी की प्राइवेट गाड़ी और उस पर लिखा हुआ है हरियाणा सरकार। नगर परिषद रेवाड़ी के कार्यकारी अधिकारी विजय पाल की जिन्हें एक पखवाड़े पहले ही नारनौल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रेवाड़ी में कमर्शियल नक्शे पास करने में करोड़ों के गोलमाल की आशंका के चलते विजिलेंस जांच का सामना कर रहे विजय पाल, गुरूवार जब नारनौल नगर परिषद कार्यालय पहुंचे तो उनकी गाड़ी पर हरियाणा सरकार लिखा मिला। इस संबंध में पूछने पर पहले तो हिचके फिर कुछ सोच कर बोले कि यह उनकी नहीं, किसी रिश्तेदार की गाड़ी है। उन्होंने माना कि निजी गाड़ी पर हरियाणा सरकार लिखवाना गलत है। उल्टे तर्क यह दिया कि उन्हें गाड़ी पर हरियाणा सरकार लिखा होने की जानकारी ही नहीं है। जनाब गाड़ी में सफर तो कर रहे हैं किंतु उस पर क्या लिखा है, यह मालूम तक नहीं। इस बाबत जब नगर परिषद के कार्यकारी प्रधान राजेंद्र सिंह यादव से बात की गई कि परिषद के अधिकारी निजी गाड़ी पर सरकारी होना कैसे लिखवा सकते हैं तो उन्होंने इसे सरासर गलत ठहराया।