- Hindi News
- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का 24वें दिन भी धरना
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का 24वें दिन भी धरना
रेगुलाइजेशनकी मांग को लेकर लघु सचिवालय पार्क में चल रहा चतुर्थ श्रेणी स्कूल पार्ट टाइम कर्मचारियों का धरना गुरुवार को 24वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर उपस्थित कर्मचारी नेताओं ने धरने के 24 दिन बाद भी पार्ट टाइम कर्मचारियों को नियमित करने के लिए शिक्षा विभाग सरकार को जमकर कोसा। साथ ही पंचकुला में कंप्यूटर अध्यापकों पर किए गए लाठी चार्ज की घोर निंदा की।
धरने को संबोधित करते हुए हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान गुलजारीलाल ने कहा कि सरकार जिला शिक्षा विभाग पार्ट टाइम कर्मचारियों को नियमित करने में जानबूझ कर देरी कर इन गरीब लोगों के साथ सरासर अन्याय कर रही है। ऐसा अन्याय करना सरकार जिला शिक्षा अधिकारी को शोभा नहीं देता है। इसलिए सरकार शिक्षा विभाग जल्द से जल्द पार्ट टाइम कर्मचारियों को पक्का करवा उनका धरना समाप्त करवाए। मास्टर महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि यदि सरकार पार्ट टाइम कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का नहीं किया तो भाजपा का जैसा दिल्ली में हश्र हुआ है ऐसा ही हरियाणा में भी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पार्ट टाइम कर्मचारी सरकार के खिलाफ 26 फरवरी के जेल भरो आंदोलन में भाग लेकर आरपार के संघर्ष का बिगुल बजा दें। इस अवसर पर मास्टर धर्मपाल, मास्टर सूबेसिंह, हरनंद राय, महेंद्र सिंह बोयत, शीतलदास, अर्जुन सिंह, राजपाल यादव, रामशरण कसाना सुरेश कुमार ने भी सरकार शिक्षा अधिकारी से पार्ट टाइम कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का करने की मांग की। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के धरने को आज इनेलो नेता कंवर सिंह कलवाड़ी विद्यानंद लांबा ने अपना समर्थन दिया।
नारनौल. पार्टटाइम कर्मचारियों को संबोधित करते मास्टर महेन्द्र सिंह