- Hindi News
- विकलांगों एवं विधवाओं को 5 हजार रुपए पेंशन देने की मांग
विकलांगों एवं विधवाओं को 5 हजार रुपए पेंशन देने की मांग
नारनौल | हरियाणाविकलांग उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने प्रदेश सरकार से आज की महंगाई के हिसाब से विकलांग एवं विधवाओं को 5 हजार रुपए मासिक पेंशन देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि विकलांग व्यक्ति किसी भी काम को करने में असमर्थ होते हैं। इसलिए वे पेंशन या दूसरों पर आश्रित होते हैं। सरकार बुजुर्गों, विकलांगों एवं विधवाओं को जनवरी माह से 1200 रुपए मासिक पेंशन दे रही है। ऐसे में सरकार विकलांग व्यक्ति को अपना ठीक-ठाक गुजारा चलाने के लिए 5 हजार रुपए मासिक पेंशन प्रदान करे। विकलांगों के बीपीएल कार्ड बनाए जाएं तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत 100-100 गज के नि:शुल्क रिहायशी प्लाॅट उपलब्ध करवाए जाएं।