पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्क की देखभाल के लिए हो कर्मचारी की नियुक्ति

पार्क की देखभाल के लिए हो कर्मचारी की नियुक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्क की देखभाल के लिए हो कर्मचारी की नियुक्ति

वार्डनंबर-12 के लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि शहीद राव तुलाराम पार्क का जल्द से जल्द जीर्णोद्घार करवाया जाए। साथ ही पार्क की देखभाल के लिए एक कर्मचारी की भी नियुक्ति की जाए, ताकि वार्ड के लोगों को उनके घर के निकट सुबह-शाम टहलने के लिए पार्क की सुविधा मिल सके।

राव तुलाराम पार्क की दशा के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पार्क में करवाया गया बोर नगर परिषद के अधीन आता है या जनस्वास्थ्य विभाग के इस बारे वे पता लगा कर इस मामले में सकारात्मक कदम उठाएंगे। यदि नगर परिषद की ओर से पार्क की देखभाल के लिए कर्मचारी की नियुक्ति करने का कोई प्रावधान है तो वे नियमानुसार कर्मचारी की भी नियुक्ति करवाएंगे। -हरदीपसिंह जाटियान, कार्यकारीअधिकारी, नगर परिषद, नारनौल।

नारनौल. पुरानीमण्डी में मौजूद पार्क खराब हालत में पार्क के मोटर पम्प हाउस की खस्ता हालात को दिखाती स्थानीय महिला।

अनदेखी | पार्क में झूलों का नामोनिशान नहीं, बैंच और रास्ते भी टूटे

दो साल पहले पार्क बनाकर सुध लेना भूल गई नगर परिषद

भास्कर न्यूज|नारनौल

शहरके वार्ड नंबर-12 मोहल्ला पुरानी मंडी में नगर परिषद प्रशासन दो साल पहले पार्क बना कर उसे भूल गया। निर्माण से लेकर आज तक नगर परिषद द्वारा इसकी देखभाल रख-रखाव की ओर कोई ध्यान नहीं देने से लाखों रुपए की लागत से बनाया गया यह पार्क अपना अस्तित्व खोता जा रहा है। इस पार्क के प्रति नगर परिषद की बेरूखी के चलते वार्ड के लोगों में भारी रोष है। वार्ड के लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से जल्द से जल्द इस पार्क का जीर्णोद्घार करवाने की पुरजोर मांग की है।

महिला सुशीला देवी, मोनू, राजपाल, भारत यादव उर्फ मुन्ना, ईश्वर सिंह, अनीष राव, धर्मवीर सिंह, संजय शर्मा, बाबूलाल स्वामी, मंजीत स्वामी मूलचंद यादव ने बताया कि वार्ड के लोगों की मांग पर सरकार ने सन 2012 में यहां शहीद राव तुलाराम के नाम से सार्वजनिक पार्क का निर्माण करवाया था। सरकार की ओर से स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने 2 अक्टूबर 2012 में इस पार्क का उद्घाटन कर जनता को सौंपा था तथा इसकी देखभाल रख-रखाव की जिम्मेवारी नगर परिषद को सौंपी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार उद्घाटन के बाद एक बार भी नगर परिषद के अधिकारी इसे संभालने नहीं आए। इसके चलते दो साल के अंदर ही पार्क