पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेड न्यूज पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

पेड न्यूज पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावी ड्यूटी में बरतें सतर्कता

नारनौल|पुलिसअधीक्षक बलवान सिंह ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। पुलिस लाइन में हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे चुनावों में किसी प्रकार की कोताही बरते। उन्होंने कहा कि हर पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसी भी समय चुनावों की घोषणा हो सकती है। इसलिए वे शांति पूर्ण ढंग से चुनाव करवाने के लिए तैयार रहे।

नारनेोल. विधानसभाचुनाव को लेकर अधिकारियों को दिशानिर्देश देते डीसी अतुल कुमार।

भास्कर न्यूज|नारनौल

जिलाउपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने राज्य के विधानसभा चुनावों में पेड न्यूज पर विशेष नजर रहेगी इसके लिए जिले में एमसीएमसी का गठन किया गया है। कमेटी इस तरह की खबरों पर कड़ा संज्ञान लेगी। शनिवार लघुसिचवालय मेंं विस चुनावों के संबंध में बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में बोलते हुए डीसी ने कहा कि हमारे प्रजातंत्र की यही खूबी है कि चुनाव के दौरान हर प्रत्याशी को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार चलना होता है। चुनाव खर्च से लेकर अन्य सभी प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिले में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होते ही जिले में लगाए गए विभिन्न प्रकार के होर्डिंग बैनर को हटाने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए गठित टीम ही जिम्मेदारी है कि वे आयोग के निर्देशानुसार तय समय में यह काम करें। इसमें ढिलाई बरतने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जा सकती है।

प्रत्याशीको भरना होगा पूरा फार्म

उपायुक्तने कहा कि इस बार सुप्रीम कोर्ट के 13 सितंबर 2013 के आदेशानुसार कोई भी प्रत्याशी नामांकन पत्र में कोई कॉलम खाली नहीं छोड़ेंगे। संबंधित आरओ इस बारे प्रत्याशी को इसकी तुरंत सूचना दें अगर इसके बाद भी प्रत्याशी सभी कॉलम नहीं भरता है तो उसका नामांकन छंटनी के दौरान रद्द कर दिया जाएगा। डीसी ने कहा कि जिले के सभी 661 मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर के अलावा वीडियो टीम रहेगी। कुछ मतदान केंद्र की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। मतदान के दिन इन मतदान केंद्रों का लाइव टेलिकास्ट होगा जिसे कोई भी व्यक्ति चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देख सकता है। इसके अलावा मतदान परिणाम के दिन इलेक्ट हरियाणा वेबसाइट पर पल-पल की जानकारी ह