हिन्दी कविता पाठ और गणित प्रश्नोत्तरी
हिन्दी कविता पाठ और गणित प्रश्नोत्तरी
नारनौल| सीएलपब्लिक स्कूल में हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार हिन्दी कविता पाठ गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। हिन्दी कविता पाठ में कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के छात्र-छात्राओं ने अनेक कविताओं का वाचन किया। प्रतियोगिता मे हर्षित जतिन ने प्रथम, भव्य और निखिल ने द्वितीय तथा प्रियांशी कुनाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीसरी से छठी तथा सातवीं से दसवीं के विद्यार्थियों के मध्य चार सदनों की चार टीमों के बीच गणित प्रश्नोत्तरी हुई। प्रथम समूह में सरदार पटेल हाउस ने प्रथम, लक्ष्मी बाई हाउस ने द्वितीय तथा विवेकानंद हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे समूह मे सुभाष हाउस पहले, लक्ष्मी बाई हाउस दूसरे तथा विवेकानंद हाउस तीसरे स्थान पर रहा