- Hindi News
- परमात्मा प्रदेश अध्यक्ष को दे सदबुद्धि, किया यज्ञ
परमात्मा प्रदेश अध्यक्ष को दे सदबुद्धि, किया यज्ञ
नारनौल. भाजपाकार्यालय पर सदबुद्धि के लिए किया हवन।
भास्कर न्यूज | नारनौल
भाजपामहिला मोर्चा नारनौल हुडीना मंडल की कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर पार्टी के पुराने कार्यालय में हवन का आयोजन कर प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा को सदबुद्धि देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर महिला कार्यकर्ताओं ने रामबिलास शर्मा को चेतावनी दी कि जल्द से जल्द टिकटों में फेरबदल कर नारनौल से कैलाशचंद शर्मा को चुनाव लड़वाया जाए, अन्यथा महिला मोर्चा की सभी 70 पदाधिकारी अपने पदों से इस्तीफा देकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगी। इसका जिम्मेवार प्रदेश अध्यक्ष स्वयं होगा।
इस मौके पर उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महामंत्री संतोष शर्मा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष ने नारनौल विधानसभा की टिकट को 50 करोड़ रुपए में बेचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टिकट वितरण में हुई खरीद-फरोख्त के कारण पार्टी के अनेक निष्ठावान नेताओं की अनदेखी हुई है। जो पार्टी पर भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा को बचाना है तो हाई कमान इस मामले में हस्तक्षेप कर तुरंत प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष को बाहर का रास्ता दिखाएं तथा टिकट वितरण में फेरबदल कर पार्टी के निष्ठावान पदाधिकारियों को चुनाव लड़वाया जाए। सरला यादव ने कहा कि जिस समय नारनौल में भाजपा का झंडा उठाने वाला कोई नहीं था, उस समय से कैलाशचंद शर्मा पार्टी को जीवित रखे हुए हैं।