पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिल्ली के खाते का फर्जी एटीएम कार्ड बना पानीपत में निकाले 58 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | नई दिल्ली ईस्ट नगर में रहने वाली महिला नेहा ओबराय का एटीएम कार्ड और खाता बुक तो घर पर है, लेकिन खाते से 58566 रुपए निकाल लिए गए। खाता दिल्ली में आईसीआईसीआई बैंक में हैं और राशि संजय चौक पर इंडियन ओवरसिज बैंक के एटीएम से निकाली गई है। पुलिस ने 17 जनवरी को हुई वारदात के बाद अब मामला दर्ज किया है।
8 माह बाद केस दर्ज : नई दिल्ली ईस्ट नगर के हंस अपार्टमेंट में रहने वाली नेहा के भाई राजा ने बताया कि दिल्ली में ही उसका बैंक खाता है। उसके डेबिट कार्ड की डिटेल उसकी ई मेल आइडी पर आती है। 17 जनवरी को पता चला कि उसके बैंक खाते से अलग-अलग समय पर 58566 रुपए निकाल लिए गए हैं।
जबकि एटीएम कार्ड और बैंक खाता बुक उनके पास ही थी। बैंक शाखा में सूचना देने पर उन्होंने केस दर्ज कराने की बात कही। पहले तो पुलिस ने शिकायत ही दर्ज नहीं की। बाद में पुलिस ने बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उसके बैंक खाते से जो रुपए निकले हैं वे पानीपत के एक एटीएम से निकाले गए हैं। ऐसे में मामला पानीपत पुलिस के हवाले कर दिया गया। दिल्ली में जीरो एफआईआर करके दिल्ली पुलिस ने चांदनी बाग थाना पुलिस को मामला सौंपा है।
^ दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में क्लोन एटीएम कार्ड यानि डुप्लीकेट एटीएम कार्ड बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। पानीपत में ऐसे मामले कम ही सामने आए हैं। खाताधारक को सचेत रहना चाहिए। एटीएम कार्ड का प्रयोग करते समय न तो किसी को कार्ड दें और न ही पिन कोड की जानकारी दी जानी चाहिए। एटीएम मशीन से निकली रिसिप्ट तक को नष्ट कर दें।
- केसी अटकान, मैनेजर, सेंट्रल बैंक पानीपत