पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kamla Dahiya, Prize, Gender Determination

हरियाणा की ‘झांसी की रानी’ ने किया ऐसा काम, कि अब राष्ट्रपति खुद देंगे सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. हरियाणा के सोनीपत जिले में नर्स के पद में तैनात कमला दहिया ने जब गैर-कानूनी ढंग से लिंग-जांच करने वाले सेंटरों का भंडाफोड़ किया था तो कभी नहीं सोचा था कि वह पूरे देश के लिए एक मिसाल बन जाएंगी।

जाट परिवार में जन्म के बावजूद अनुसूचित जाति की लड़कियों को नर्स बनने में मदद करने के लिए भी कई बार अन्य लोगों के ताने सुनने पड़े। लेकिन अब इन्हीं दो महत्वपूर्ण योगदान के लिए कमला दहिया को सम्मान मिलने जा रहा है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी नर्सिग में बेहतर कार्य के लिए उन्हें ‘नेशनल फ्लोरेंस नाइटेंगेल अवॉर्ड’ से सम्मानित करेंगे। अस्पताल में कमला के स्टाफ वाले उन्हें ‘झांसी की रानी’ तक कहते हैं।

आगे की स्लाइड में जानें कितने लोगों की मदद कर चुकी हैं ये...