पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शादी के एक माह बाद छोड़ी पत्नी सास ने साथ दिया तो फिर बसा घर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झज्जर. एक युवक ने युवती से प्रेम विवाह किया। जीवन भर साथ रहने के कसमें-वादों के साथ मंदिर में विवाह रचाया। प्रेम की इस पींग को बढ़ते एक माह भी नहीं हुआ था,कि युवक ने युवती को दूध में पड़ी मक्खी तरह अपने जीवन से निकाल दिया।

हालांकि युवती ने हिम्मत नहीं हारी, वो अपने अधिकारों के लिए आगे बढ़ी तो उसकी सास ने भी उसका साथ दिया। मां और पत्नी को साथ देख युवक कुछ नहीं कर सका और युवती को फिर अपना लिया।


ये है मामला


जिले के भापड़ौदा गांव का। जहां 25 वर्षीय मनीष और उसकी 21 वर्षीय पत्नी कोमल की दूसरी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दिल्ली निवासी अनाथ व बेसहारा युवती कोमल ने झज्जर के महिला व बाल संरक्षण कार्यालय में शिकायत दी। उसने बताया कि मूलरूप से भापड़ौदा निवासी मनीष दिल्ली में ड्राइवरी का काम करता है।

मनीष ने दिसंबर 2013 में उससे दिल्ली में प्रेम विवाह किया और फरवरी के पहले पखवाड़े में ही उससे सारे रिश्ते तोड़ दिए। इस सूचना पर संरक्षण अधिकारी माधवी लोचब ने मनीष को तलब किया, तब मनीष ने कोमल के सामने ही दो टूक कहा कि वह उसकी पत्नी नहीं है, और इसका कोई प्रूफ भी इसके पास नहीं है।

सास ने साथ दिया तो फिर बसा घ

इस वाकिए में दिल को छू जाने वाला एक पहलू यह भी है कि आमतौर पर मां अपने लाडले का साथ देती हैं, लेकिन बिमला ने अपने पुत्र की खिलाफत कर कोमल का साथ दिया। बिमला ने अपने लाडले को कई बार समझाया कि शादी व प्यार जीवन में एक बार ही अच्छा होता है, लेकिन मनीष पर अन्य किसी लड़की का भूत सवार था। लिहजा वह किसी की नहीं सुन रहा था। विमला ने भी ठानी कि वह कोमल का ही साथ देकर उसका घर फिर बसाएगी। कोमल ने भी कहा कि विमला ने सास नहीं, उसके लिए मां का रोल निभाया। इसके बाद वह फिर से मनीष को पा सकी।


दूसरी बार शादी की फोटोग्राफी


महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी माधवी लोहचब ने मनीष को आदेश दिया कि वो कोमल के साथ समूची बिरादरी के बीच दूसरी बार शादी करेगा। यह बात मनीष ने मान ली और 22 जनवरी को गांव के शिव मंदिर में कोमल के गले में दूसरी बार सबके सामने वरमाला डाली। इस शादी की बाकायदा प्रूफ के तौर पर फोटोग्राफी हुई। माधवी लोहचब ने बताया कि ऐसा इसलिए कराया गया, ताकि भविष्य में मनीष कोमल को फिर परेशान न कर सके। बुधवार को मनीष व कोमल के साथ गांव की पंचायत झज्जर आई। यहां मनीष व कोमल ने अपनी शादी होने का शपथ पत्र दिया।
नव विवाहित जोड़े के साथ परिजन।