पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

करौंथा कांड प्रशासन की नासमझी का परिणाम : रामबिलास शर्मा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा है कि करौंथा कांड के लिए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन जिम्मेदार है। अधिकारी समय रहते परिस्थितियों को समझ नहीं सके और तीन लोगों की असमय मौत हो गई। साथ ही, 110 से ज्यादा घायल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीजीआई पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा।
प्रदेश कार्यालय में पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पिछले आठ साल के कार्यकाल के दौरान कभी गोहाना कांड, तो कभी गुड़गांव में मारुति के वर्करों पर लाठीचार्ज। एक साल पहले रोहतक में अपना घर प्रकरण, अब करौंथा कांड। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। भाजपा व हजकां का एक प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में जल्द राज्यपाल से मिलकर हुड्डा सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेगा।
प्रो. रामबिलास शर्मा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि हिंसा में मारे गए मृतकों के परिजनों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पच्चीस लाख मुआवजा दिया जाए। उइस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मनीष ग्रोवर, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सुमन, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक खुराना, जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया, महामंत्री राजबीर आर्य, जिला सचिव भूषण चुघ, जिला मीडिया प्रभारी लवलीन टुटेजा, प्रदेश युवा कार्यसमिति सदस्य सन्नी हंस, मनोज मक्कड़, विजय आर्य व हरीश सिंधवानी भी उपस्थित रहे।