पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरोहतक. हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा पॉलीटेक्निकल डिप्लोमा के फाइनल सेमेस्टर व लेटरल इंजीनियरिंग एंट्रेस टेस्ट (लीट) की लिखित परीक्षा 21 मई को एक ही दिन होने से विद्यार्थी असमंजस में हैं। विद्यार्थी इस उलझन में हैं कि वे किस परीक्षा को प्राथमिकता दें और किसकी तैयारी करें, क्योंकि पॉलीटेक्निकल के बाद बीटेक डिग्री के द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश लेने के लिए लेटरल इंजीनियरिंग एंट्रेस टेस्ट (लीट) में मेरिट में उत्तीर्ण होना बहुत जरूरी है।
मैरिट खराब होने का डर
विद्यार्थियों को डर है कि फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा में मेहनत नहीं की तो यहां मेरिट खराब हो जाएगी। अगर लीट की परीक्षा में अच्छी मेरिट नहीं बनी तो बीटेक के द्वितीय वर्ष में सीधा प्रवेश नहीं मिल सकेगा।
ऑनलाइन पूछे जाएंगे सवाल : बोर्ड द्वारा लेटरल इंजीनियरिंग एंट्रेस टेस्ट (लीट) 21 मई को अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। ऑनलाइन विकल्प का चयन करने वाले विद्यार्थियों से सभी केंद्रों पर ऑनलाइन सवाल ही पूछे जाएंगे। ऐसे में विद्यार्थियों को इस परीक्षा के लिए विशेष तैयारी की जरूरत है।
जुलाई में होती है लीट परीक्षा
हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा पिछले कुछ वर्षो से जुलाई माह में ही लीट की परीक्षा होती रही। वहीं, डिप्लोमा के फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा मई व जून माह में। इस दौरान डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थियों को फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा के साथ लीट की परीक्षा की तैयारी के लिए भी काफी समय मिल जाता था, लेकिन बोर्ड द्वारा इस वर्ष मई में लेटरल एंट्री की परीक्षा कराई जा रही है। इस कारण विद्यार्थी बहुत चिंतित हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.