पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जब इस हरियाणवी छोरी ने दिखाया कुश्ती में अपना दम-खम, हिल गए सभी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. 15वीं गर्ल्स और 32वीं बॉयज फ्रीस्टाइल एंड ग्रीको रोमन जूनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन हरियाणा की गर्ल्स ने 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर अपना दबदबा बना लिया। सेक्टर 10 के स्केटिंग रिंक में आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा की तरफ से पहला गोल्ड रविता ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में दिलाया।

रविता ने यूपी की साक्षी को पराजित कर यह सफलता हासिल की। सरिता ने 63 किलोग्राम के मुकाबले में अपने ही राज्य की रितु मलिक को शिकस्त देकर दूसरा गोल्ड दिलाया। 44 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की मुकेश देवी को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले का गोल्ड यूपी की शीतल तोमर ने पंजाब की मनप्रीत कौर को पराजित कर अपने नाम किया।


गुलजार अखाड़े को 2 गोल्ड : जीरकपुर स्थित गुलजार अखाड़े के पहलवानों ने ग्रीको रोमन वर्ग में दो गोल्ड झटक लिए। अखाड़े के पहलवान और हिमाचल से खेल रहे प्रभ पाल ने 44 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में हरियाणा के संदीप को पराजित कर गोल्ड हासिल किया। अखाड़े को दूसरी सफलता संतोष कुमार ने दिलाई जब यूपी के गौतम यादव उनकी चुनौती के आगे ठहर नहीं पाए।

पंजाब की तरफ से खेल रहे संतोष ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया। इसी बीच 84 किलोग्राम भार वर्ग का मुकाबला नहीं हो पाया क्योंकि पहलवानों ने नाडा को अपना यूरीन सैंपल देने से मना कर दिया। नाडा के अधिकारी इस मसले पर बेबस नजर आए। अधिकारी चुपचाप पहलवानों का यह तमाशा देखते रहे। नाडा अधिकारियों ने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।



स्केटिंग रिंक में अपने दांव आजमाती पहलवान।

फोटो : रवि कुमार