पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुछ अधिकारियों ने, कुछ कर्मचारियों ने मानी, 12वें दिन शांत हुआ आंदोलन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत। एक-दूसरे के सामने नहीं झुकने का दावा करने वाली हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन व ऑल हरियाणा पावर काॅर्पोरेशन वर्कर यूनियन सोमवार को शांत हो गई। दोनों ही यूनियनों से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों की एसई कार्यालय में बैठक हुई। 20 मिनिट चली बैठक में 12 दिन से चला आ रहा आंदोलन शांत हो गया और सभी बिजली कर्मचारी अपने-अपने काम पर लौट गए।

29 जनवरी से चली आ रही बिजली कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को खत्म हो गई। अधिकारियों व कर्मचारियों को शांत करने के लिए एचएसईबी वर्कर यूनियन के प्रदेश महासचिव बाल कुमार ने विशेष भूमिका निभाई। अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त बैठक दोपहर 2.00 बजे शुरू हुई। करीब ढाई मिनिट तक चली बैठक में दोनों ही पक्ष मान गए। बैठक में एसई एमएस दहिया व एक्सईएन कशिक मान मौजूद रहे। हड़ताल खत्म होने से आम लोगों के काम शुरू हो गए।

इस अवसर पर तेजपाल सिंह, प्रताप सिंह, ईश्वर शर्मा, महावीर शर्मा, सुरेश कुमार, राधा कृष्ण, अश्वनी कालड़ा, राज सिंह, जितेंद्र सैनी, सीता राम, ईश्वर कुहाड़, यशपाल देशवाल, प्रवीन कुमार, भल्ले राम शर्मा, नरेश शर्मा, महावीर सहरावत व अजमेर मौजूद रहे।
यह बनी सहमति

> एसडीओ अपने व्यवहार पर संयम रखेंगे।
> किसी भी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं होगी।
> सस्पेंड किए गए कर्मचारी कृष्ण को बहाल किया गया।
> तीनों कर्मचारियों का तबादला रोका गया।
> कोई भी कर्मचारी अब काम में कोताही नहीं बरतेगा।
इधर, बिजली पेंशनर्स ने मांग के लिए जताया रोष
रेगुलर कर्मचारी हड़ताल से लौटे तो रिटायर कर्मचारी नाराज हो गए। लंबित मांगों को लेकर हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक गोहाना रोड स्थित बीबीएमबी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रेमचंद लांबा ने की।

लांबा ने कहा कि एसोसिएशन में इस बात को लेकर रोष है कि अभी तक भी उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। उनकी मांग है कि बिजली कर्मचारियों को बिजली भत्ता रेगुलर कर्मचारियों के तरह दिया जाए। पंजाब पैटर्न पर 60, 70, 75 आयु से अधिक कर्मचारी को 5, 10, 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन दी जाए। वहीं उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की जरनल बॉडी की मीटिंग 9 मार्च को होगी। सभा में डीबी गोयल, केएल सचदेवा, बीसी शर्मा मौजूद रहे।