पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 Railway Underpass, The Report Sought By CM

शहर को चाहिए 4 रेलवे अंडरपास, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने व नगर निगम की 17 कॉलोनियों की जीटी रोड से कनेक्टिविटी बढ़ाने का एक और प्रयास। मुख्यमंत्री ने दिल्ली-अम्बाला और जींद रेलवे लाइन पर चार अंडरपास बनाने संबंधी मांग की नगर निगम से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इस पर काम शुरू हो गया है।
सीएम कार्यालय ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र भेजकर इन अंडरपास की संभावनाओं का पता लगाने को कहा है। इसके बनने से रेलवे लाइनों पर हो रहे हादसों पर ब्रेक लगेगा, असंध रोड और लालबत्ती चौक पर जाम में कमी आएगी और सुविधा के मोहताज इन कॉलोनी वासियों को अभयदान मिलेगा।

वार्ड-24 के पार्षद दुष्यंत भट्‌ट ने पिछले दिनों सीएम मनोहरलाल खट्‌टर से मिलकर दिल्ली-अम्बाला रेलवे लाइन के नीचे तीन और जींद रेलवे लाइन के नीचे एक अंडरपास बनाने की मांग रखी थी। इसमें सिद्धार्थ नगर से हरि नगर 33 फीट सड़क को जोड़ने की बात थी। अब सीएम ने नगर निगम से इसकी रिपोर्ट मांगी है। सरकार जानना चाहती है कि क्या सचमुच में यह शहर की जरूरत है? अगर हां, तो इसे बनाया जा सकता है या नहीं?
हाईवे पर प्रपोजल के बाद अब अंदर की तैयारी
इंदिरा कॉलोनी
सैनी कॉलोनी व इंदिरा कॉलोनी के बीच बने अंडरपास
दोनों कॉलोनियों के बीच अभी भी अंडरपास है, लेकिन बहुत छोटा। पार्षद की मांग है कि इसे चौड़ा किया जाए, जिससे काबड़ी कच्ची फाटक का उपयोग कम हो जाएगा। लोगों को बेहतर ट्रैफिक सुविधा भी मिलेगी। इसी रेलवे लाइन से सबसे अधिक स्कूली बच्चे गुजरते हैं। कई बार बड़ा हादसा हो चुका है।
पांच कॉलोनियों को मिलेगा एक तरह से जीवन
इसके बनने से सैनी कॉलोनी, गोपाल कॉलोनी, शक्ति नगर, रामपुरा और गंगाराम कॉलोनी वासियों को नया जीवनदान मिलेगा। ड्रेन के साथ रोड बनने से यहां की कॉलोनियों में चार चांद लगेगा। विकास के लिए यह बहुत जरूरी है। यहां पर सैकड़ों फैक्टरियां हैं। जमीन भी है, इसलिए रोड और अंडरपास बनाया जा सकता है।
सैनी कॉलोनी
अंडरपास और ड्रेन के साथ सड़क बनाने की आवाज
सचिवालय के पीछे दिल्ली-अम्बाला रेलवे लाइन और जींद रेलवे लाइन के कोने पर बसी सैनी कॉलोनी। ड्रेन-1 के साथ काबड़ी रोड से होते हुए सचिवालय के पीछे तक इसका सीधा संंपर्क स्थापित करने की मांग है। इसके बनने से काबड़ी रोड पक्का फाटक से आने वाली सड़क का ट्रैफिक जीटी रोड की ओर निकल जाएगा।
ट्रैफिक सुधार के लिए जरूरी और संभव भी है
काबड़ी रोड पक्के व कच्चे फाटक से वाहन अंडरपास से जीटी रोड से मुड़ सकते हैं। बिशन स्वरूप कॉलोनीवासियों ने इससे पहले इस अंडरपास को बनाने का विरोध किया था। डी प्लान के तहत नगर निगम ने 15.40 लाख का बजट पास कर दिया था, लेकिन विरोध के कारण लटक गया। इसे शिवपुरी श्मशान घाट की सड़क से भी जोड़ा जा सकता है। यहां बच्चे भी लाइन पार करते हैं।
सिद्धार्थ नगर से सेक्टर-6
अंडरपास तक सड़क और ड्रेन-1 तक नाला बनाएं
सिद्धार्थ नगर और सेक्टर-6 को जोड़ने वाला छोटा अंडरपास। पानी में डूबे इस अंडरपास को नए सिरे से बनाने और यहां के गंदे पानी को ड्रेन-1 में डालने की मांग है। अंडरपास बनने से यहां के लोग सेक्टर-6 होते हुए जीटी रोड पर पहुंच जाएंगे। अंडरपास बनने से शर्मा नगर को भी जीवन मिलेगा। इन कॉलोनियों में करीब 10 हजार आबादी रहती है। स्कूली बच्चे भी रेलवे लाइन से गुजरते हैं। गंदे पानी की निकासी को लेकर यहां पर कई बार सिद्धार्थ नगर और सेक्टर-6 के लोग आमने सामने आ चुके हैं।
हरि नगर अंडरपास की जरूरत

रिफाइनरी, बिहोली, काबड़ी रोड से हाेते हुए 9 से अधिक कॉलोनियों को जोड़ने वाली हरिनगर की 33 फीट सड़क पर भी रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास बनाने की मांग है। इसका कनेक्शन लघु सचिवालय से हो जाएगा। इसे सेक्टर-6 या शिवपुरी श्मशान घाट की सड़क के साथ जोड़ा जा सकता है।

असंध रोड पर जाम कम करेगा यह दिल्ली-अम्बाला रेलवे लाइन के नीचे यह अंडरपास यहां की कॉलोनियों की सबसे बड़ी जरूरत। हरि नगर, लक्ष्मी कॉलोनी, बिल्लू कॉलोनी, भारत नगर, अर्जुन नगर, कालूपीर कॉलोनी, कुलदीप नगर, काबड़ी, सिकंदर गढ़ी, काबड़ी रोड, बोहली सहित रिफाइनरी की ओर से आने वाले वाहन भी यहां से गुजर सकते हैं। लघु सचिवालय के पास सरकारी जमीन पहले से पड़ी है, सिर्फ अंडरपास बनाना है। यहां पर हजारों फैक्टरियों हैं। फिलहाल, सभी वाहन असंध रोड से ही गुजरते हैं।