पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 80 Percent Of People Utrn Well, To Be Cut Off

80 प्रतिशत लोगों की राय- यूटर्न ठीक, कट बंद रहें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत. हाईवे के कटों के बंद होने व उनके खुलवाने की मांग को लेकर प्रशासन माथापच्ची कर रहा है। ये कट खोले जाएं या फिर बंद ही रखे जाएं इस बारे में दैनिक भास्कर को कॉल करने वाले 80 प्रतिशत लोगों ने कटों को बंद करने की राय दी। 20 प्रतिशत लोगों ने कटों को खोले जाने या यू-टर्न बनाने की बात कही। भास्कर के पास 25 लोगों ने एसएमएस भेजकर और 122 लोगों ने सेलफोन से कॉल करके राय दी। प्रशासन ने भी फिलहाल कटों को बंद रखने का फैसला लिया है।
कट बंद रखने के पक्ष में
शांति नगर की संजीता दुआ, सेक्टर-18 के राजेश कुमार, मॉडल टाउन के संदीप मोंगा, सेक्टर-11 के प्रदीप तायल, सुभाष नगर के विकास, मॉडल टाउन के कमल, अग्रसेन कॉलोनी के सतीश तुली, बाबरपुर के पवन कुमार, विराट नगर के रजत बरेजा, मॉडल टाउन के सुनील नागपाल, आजाद नगर के रवींद्र, सुखदेव नगर के विनोद कुमार, खटीक बस्ती के श्याम लाल, गांजबड़ गांव के धर्मबीर राठी, सुखदेव नगर के विनोद कुमार, देवी मंदिर रोड के मन्नू कुमार, विकास नगर के पंकज रमन, खोतपुरा के सत्यवान, समालखा के अजय कुमार, बापौली के नितिन, आदियाना गांव के अमित दहिया, और सिवाह गांव के कन्हैया लाल ने हाईवे के कटों को बंद रहने की राय दी है।
कट खोले जाने व यू-टर्न बनाने की राय
इंसार चौक के जवाहर, असंध रोड के संजीव, सेक्टर-12 के बंसीलाल, बिशनस्वरूप कॉलोनी के कुलदीप, मॉडल टाउन के अमित सेठी, सुभाष नगर के कुलदीप किशोर, सनौली रोड के कमल सेठी और तहसील कैंप के टीटू सोनी ने कटों को खोले जाने व यू-टर्न बनाए जाने की राय दी है।
कांग्रेसियों व डीसी में बहस
बैठक के दौरान कई व्यापारियों ने डीसी समीरपाल सरो से कहा कि वे 20 साल से कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और भी उनकी पार्टी में आस्था है। आपने धरने पर भाजपा के लोगों के बैठने की बात कही थी। यह सही नहीं है। इसके बाद डीसी सरो ने उनसे बात की और उनके गिले-शिकवे दूर हो गए। उधर, इस बैठक में भाजपा के पार्षद व शाल एसोसिएशन के प्रधान अशोक नारंग और भाजपा नेता व यार्न एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र रेवड़ी बैठक में शामिल नहीं हुए। प्रधान अशोक नारंग ने कहा कि उन्हें मुंबई किसी काम से जाना पड़ा। वहीं, सुरेंद्र रेवड़ी ने कहा कि उन्हें जैन धर्मशाला में एक क्रिया में शामिल होना था, इसी कारण बैठक में नहीं जा पाए।
कट बंद होने से जाम से मिली राहत : ट्रांसपोर्टर
ट्रक यूनियन की मंगलवार को सेक्टर-25 के ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्टर मन्नू मलिक के कार्यालय में बैठक हुई। यूनियन के प्रधान धर्मबीर मलिक ने कहा कि कटों के बंद होने से जाम से राहत मिली है। ये कट बंद ही रहने चाहिए। इस मौके पर बिल्लू जागलान, अशोक गर्ग, सुभाष जागलान, प्रताप मलिक, सुशील कुमार, जगदीप मलिक, शिव नारायण, आनंद मलिक, सत्यवान शर्मा, रमेश मलिक आदि मौजूद रहे।